एनकाउंटर:- ज्वेलर्स की हत्या करने वाला कातिल अमन मुठभेड़ में ढेर, 4 दिन पहले लूट के बाद कर दी थी हत्या

 

त्तरप्रदेश की आगरा पुलिस ने ज्वेलर्स की हत्या और लूट कांड के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि उसके भाई को पकड़ने की सूचना है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार सुबह बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।

जानकारी के अनुसार, श्री बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में चार दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बिचपुरी के मघटई के रहने वाले अमन को ढेर कर दिया।

पुलिस ने मंगलवार सुबह सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस पर एक बदमाश को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया।

सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं। बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था।
इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे में लगी टीमों के हाथ पुख्ता सुराग लगे। पुलिस टीमों ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी की मदद से पुलिस टीमें बिचपुरी ब्लॉक के एक गांव तक पहुंच गईं। बदमाश वारदात के बाद यहां पहुंचे थे। एक फुटेज में बदमाशों के तीसरे साथी का चेहरा साफ नजर आ गया। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र की मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को बदमाशों के नाम और पते भी पता चल गए। लेकिन बदमाश अपने घरों से भाग निकले हैं।

पुलिस ने उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की गई। वहीं मंगलवार सुबह अमन नाम के बदमाश को पुलिस ने घेर लिया। घेराबंदी होते ही बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को ढेर कर दिया।

मुठभेड़ पर समाजवादी पार्टी ने भी एक्स पर पोस्ट किया है। लिखा है कि भाजपा सरकार में अपराध और अपराधियों का वर्चस्व है। जब भाजपा सरकार अपराध रोक नहीं पाती है तब फर्जी एनकाउंटर करवाती है और यादव एंगल ढूंढती है एवं यादव नहीं मिलता तो जबरन यादव खोजकर या किसी अन्य जाति के व्यक्ति को यादव बताकर सपा को बदनाम करने की साजिश रचती है।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

आगरा में जो एनकाउंटर हुआ है वो युवक किसी अन्य जाति का है, लेकिन उसे यादव बताकर प्रचारित किया जा रहा है एवं सपा को बदनाम करने की साजिश भाजपा और पुलिस ने रची है।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…