पहलगाम: पर्यटकों से खिलखिलाया पहलगाम, मुंबई से पहुंचे 20 लोग

Spread the love

 

हलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इससे अभी तक हर तरफ आंतकियों को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। हालात ये बने कि पहलगाम समेत कश्मीर के कई खूबसूरत पर्यटक वीरान हो गए। लोग होटलों की बुकिंग कैंसिल कराने लगे। इसका असर यहां के कारोबार पर पड़ा, मगर इसी बीच हालात अब सुधरने की उम्मीद दिखने लगी है। मुंबई से 20 पर्यटकों का एक दल यहां पहुंचा है, जिन्हें देखकर कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

पहलगाम पहुंचे इन पर्यटकों ने कहा कि कई टीवी चैनलों पर पहलगाम के बारे में सुना था, लेकिन स्वयं यहां आकर जो अनुभव किया है, वह अद्वितीय है। यहां का मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें इतना पसंद आया है कि वे मन ही मन सोच रहे हैं कि क्यों न अपना घर यहीं बना लें। पर्यटकों ने एक संदेश देते हुए कहा है कि देशवासियों को जरूर इस खूबसूरत स्थान पर आना चाहिए। यहां का माहौल वास्तव में सुखद है और सुरक्षा के भी अच्छे इंतजाम हैं। डरने की जरूरत नहीं है।

पर्यटक हरसा डेकोश्टा ने कहा कि जब वे घर में कश्मीर आने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्हें यह सुनकर चिंता हुई थी कि पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है। इस पर उन्होंने काफी विचार किया, लेकिन अंततः निष्कर्ष निकाला कि डर के आगे जीत है और उन्होंने यात्रा का निर्णय लिया। जब वे यहां आए तो उन्होंने देखा कि स्थानीय लोग बहुत अच्छे और मेहमाननवाज हैं।

और पढ़े  80वां स्वतंत्रता दिवस- लाल चौक पर आजादी का जश्न, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पर्यटक ने शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

 


Spread the love
  • Related Posts

    80वां स्वतंत्रता दिवस- लाल चौक पर आजादी का जश्न, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पर्यटक ने शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

    Spread the love

    Spread the loveभारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में  देशभक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिला।…


    Spread the love

    जम्मू- बड़ा हादसा: ‘वीरांगना’ प्रोजेक्ट के बच्चों से भरी मेटाडोर पलटी, 30 घायल, 2 की हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the love शहर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर रविवार रात करीब सवा नौ बजे बच्चों से भरी मेटाडोर पलट गई। मेटाडोर में ‘प्रोजेक्ट वीरांगना’ के तहत…


    Spread the love