बदरी विशाल की जय:- मांगलिक स्वर लहरियों के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

मांगलिक स्वर लहरियों के बीच बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। इस दौरान धाम जय बदरी विशाल के जयकारों से गूंज उठा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किए। सीएम धामी भी धाम पहुंचे और बदरी विशाल की पूजा अर्चना की।

कपाटोद्धघाटन के लिए बदरीनाथ मंदिर को 40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलने के मौके पर धाम की आभा देखते ही बनती है।

Badrinath Dham temple Doors opened Today flower shower from helicopter CM Dhami Update Photos

 

सबसे पहले धाम के मुख्य पुजारी रावल जी, धर्माधिकारी व वेदपाठियों ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। विधि विधान से माता लक्ष्मी को गर्भ गृह से निकालकर मंदिर की परिक्रमा कराकर लक्ष्मी मंदिर में विराजमान किया गया।
Badrinath Dham temple Doors opened Today flower shower from helicopter CM Dhami Update Photos

 

इसके बाद भगवान कुबेर जी व उद्धव जी को बदरी विशाल मंदिर के गर्भ गृह में विराजित किया गया। शुभ मुहूर्त में भगवान की चतुर्भुज मूर्ति को परंपरागत रूप से हटाए गए घृत कंबल से अलग कर उनका विधिवत अभिषेक (स्नान) करवाया गया और आकर्षक श्रृंगार किया गया।
Badrinath Dham temple Doors opened Today flower shower from helicopter CM Dhami Update Photos

 

वहीं, मुख्य मंदिर के साथ ही बदरीनाथ धाम मंदिर परिक्रमा स्थित गणेश, घटाकर्ण, आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर व माता मूर्ति मंदिर के कपाट भी इस यात्रा हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…