अयोध्या: ‘पहलगाम आतंकी हमले’ का मुंहतोड़ जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी..,अजय राय बोले- सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस

 

अयोध्या में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बहुत ही दुखद घटना है। केंद्र सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। मौजूदा समय में जो भी देश के खिलाफ हैं, उनको प्रतिबंधित करना चाहिए।

अजय राय ने आगे बोलते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 29 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा है। वह अमेठी और रायबरेली में रहेंगे।

आज लगातार संविधान पर हमला हो रहा है

अजय राय ने बताया कि यहां के बाद राहुल गांधी कानपुर जाएंगे। वहां आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से मिलेंगे। अपनी संवेदना प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार संविधान पर हमला हो रहा है। संविधान को बचाने के लिए आज देशभर में संविधान बचाओ रैली हो रही है।

और पढ़े  वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…