अयोध्या- STF ने पकड़ी सिंथेटिक ड्रग्स फैक्टरी, सरगना समेत गिरफ्तार हुए 2 तस्कर,ड्रग्स बनाने का सामान बरामद

 

 

योध्या में सिंथेटिक ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ ने 812 ग्राम मेफेड्रान और ड्रग्स बनाने का अन्य सामान पकड़ा है। इस दौरान सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उत्तरप्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) ने सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सरगना समेत दो तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने 812 ग्राम नशीला पदार्थ मेफेड्रान (एमडी) सहित भारी मात्रा में केमिकल्स और ड्रग्स बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद कयूम और बिपिन बाबूलाल पटेल के रूप में हुई है। कयूम अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र का निवासी है। दूसरा आरोपी बिपिन गुजरात के मैसाना जिले का मूल निवासी है। वह वर्तमान में अहमदाबाद में रह रहा था।

और पढ़े  लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…