रुद्रपुर: 2 गुटों में फायरिंग के बाद हड़कंप, घरों के बाहर खेल रहे 5 बच्चे हुए जख्मी,लोगों में रोष

Spread the love

 

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी। इसमें घरों के बाहर खेल रहे पांच बच्चों के पैरों में छर्रे लग गए। आनन फानन में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक इलाज के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना से मोहल्ले के लोगों में रोष है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 22 में सोमवार को लड़कों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर टकराव होता रहता है। सोमवार की देर शाम टंकी मोहल्ला में बच्चे घरों के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और बिना लोगों की जान की परवाह किए एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सड़क पर खेल रहे बच्चों ने दीवार के सहारे खड़े होकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद हर्ष (7), निखिल (12), तनुज (8), ऋषभ (8), गरिमा (7) के पैरों पर छर्रे लग गए और वे चिल्लाते हुए घरों में भागे।

हर्ष के पिता गेंदन कोली ने बताया कि वे एक स्वीट्स शॉप पर काम करते हैं। सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे और सभी जख्मी बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बच्चों को रेफर कर दिया और वह सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। कहा कि अगर किसी बच्चे के सीने या सिर पर गोली लग जाती तो जान पर बन आती। कहा कि दोनों गुट काफी समय से मोहल्ले के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। वह अस्पताल से लौटकर लड़कों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देंगे।

और पढ़े  सितारगंज- तहसील में बंधकों ने चाय-बिस्कुट के सहारे काटी रात, न बिस्तर मिला...न भोजन, 21 घंटे तक चला गतिरोध

 


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love