पहलगाम हमला: भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को किया बंद, BBC को भेजा नोटिस

Spread the love

 

 

हलगाम आतंकी हमले के बाद उकसाने वाली और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैलाने के आरोप में भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन चैनलों के कुल 6.3 करोड़ सब्सक्राइबर थे। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर की गई है।

ब्लॉक किए गए चैनलों में पाकिस्तानी समाचार चैनल Dawn, Samaa TV, ARY News, Bol News, Raftar, Geo News और Suno News शामिल हैं। साथ ही पत्रकारों इर्शाद भट्टी, असमा शिराज़ी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनल भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इसके अलावा The Pakistan Reference, Samaa Sports, Uzair Cricket और Razi Naama जैसे अन्य प्लेटफॉर्म भी इस सूची में हैं।

 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये यूट्यूब चैनल भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठे, भ्रामक और उकसाऊ दुष्प्रचार कर रहे थे, खासकर पहलगाम हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए थे। इस हमले में 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी नागरिक की नृशंस हत्या कर दी गई थी।

अब अगर कोई इन चैनलों को एक्सेस करने की कोशिश करेगा, तो उसे यह संदेश दिखेगा, “यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सरकारी आदेश के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है। अधिक जानकारी के लिए Google Transparency Report देखें।”

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने सिंधु जल संधि और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों, जिसमें शिमला समझौता भी शामिल है, को निलंबित करने का अधिकार रखता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस हमले में शामिल लोगों और उनके सरपरस्तों को ऐसी सजा दी जाएगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने देशवासियों से वादा किया कि हर आतंकी और उनके मददगारों को खोजा जाएगा, पकड़ा जाएगा और दंडित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग को लेकर भारत सरकार ने BBC पर जताई कड़ी आपत्ति

सोमवार को भारत सरकार ने BBC की पहलगाम आतंकी हमले पर की गई रिपोर्टिंग पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। BBC ने अपनी एक रिपोर्ट में, जिसका शीर्षक था “Pakistan suspends visas for Indians after deadly Kashmir attack”, इस आतंकी घटना को “मिलिटेंट अटैक” (उग्रवादी हमला) बताया। इस शब्दावली से नाराज होकर नरेंद्र मोदी सरकार ने BBC इंडिया की प्रमुख जैकी मार्टिन को औपचारिक पत्र लिखा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पत्र में भारत सरकार ने साफ कहा है कि BBC का यह शब्द चयन घटना की गंभीरता और आतंकवाद की वास्तविकता को कमतर दर्शाता है। इसके अलावा सरकार ने यह भी सूचित किया कि आगे से विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) BBC की रिपोर्टिंग पर बारीकी से नजर रखेगा। भारत का कहना है कि इस प्रकार की रिपोर्टिंग न केवल भ्रामक है बल्कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे को हल्के में लेने जैसा है, जो कि अस्वीकार्य है।

Spread the love
और पढ़े  चिंताजनक: कीटाणुनाशक बन रहे खतरा, एंटीबायोटिक दवाओं को कर रहे बेअसर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
  • Related Posts

    ममता ने सांप से की BJP की तुलना,चुनावी रैली में भाजपा पर बरसीं CM ममता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…


    Spread the love

    बंगाल के लिए भाजपा का घोषणापत्र: अमित शाह बोले- 45 दिन के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे, लागू होगा UCC

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे में है। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी कर रहे…


    Spread the love