भारत vs पाकिस्तान: दुश्मनों की अब खैर नहीं,अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोतों ने दागीं एंटी-शिप मिसाइलें

Spread the love

 

 

म्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत की सेनाएं अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है। युद्धाभ्यास के तहत सेनाएं अपनी ताकत प्रमाणित कर रही हैं। इसी क्रम में अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की। भारतीय नौसेना ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है।

इससे पहले भारतीय नौसेना ने स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात किया था। यह भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक रणनीतिक संकेत माना जा रहा है। तैनाती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी। ‘एक्स’ पर चल रही सैटेलाइट तस्वीरों में विक्रांत को अरब सागर में जाते हुए देखा जा सकता है।

 

इससे पहले भारतीय नौसेना ने सोशन मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा गया, ‘एकता में शक्ति, उद्देश्यपूर्ण उपस्थिति।’ नौसेना ने पोस्ट के साथ कई हैशटैग भी लगाए थे। जैसे- #MissionReady #AnytimeAnywhereAnyhow.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में नाराजगी है। पूरा देश इस इंतजार में है कि कब और कैसे भारत आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को करारा जवाब देगा। इस बीच भारत की तीनों सेनाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वह किसी भी परिस्थिति में और किसी भी दुश्मन को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

और पढ़े  मतदान का नया अंदाज: युवा वोटरों के लिए मुफ्त Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा, चुनाव आयोग की पहल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला था।


Spread the love
  • Related Posts

    ममता ने सांप से की BJP की तुलना,चुनावी रैली में भाजपा पर बरसीं CM ममता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…


    Spread the love

    बंगाल के लिए भाजपा का घोषणापत्र: अमित शाह बोले- 45 दिन के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे, लागू होगा UCC

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे में है। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी कर रहे…


    Spread the love