आतंकी हमला-  पाकिस्तानी के नेता की भारत को गीदड़भभकी, कहा- हमने अपने 130 परमाणु हथियार भारत के लिए रखे

Spread the love

 

 

हलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख हो गए हैं। भारत की सख्ती और प्रतिबंध के चलते पाकिस्तान की घबराहट बढ़ी हुई है। मगर पाकिस्तान के मंत्री और नेता भारत को गीदड़

भभकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को खुलेआम परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने शस्त्रागार में 130 परमाणु हथियार केवल भारत के लिए रखे हैं।

अब्बासी ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को निलंबित करके पाकिस्तान की जल आपूर्ति को रोकने की हिम्मत करना है तो उसे पूर्ण युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। पाकिस्तान के 130 परमाणु हथियार प्रदर्शन के लिए नहीं हैं। अगर भारत पानी की आपूर्ति बंद करता है, तो उन्हें युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो सैन्य उपकरण हैं, जो मिसाइलें हैं, वे प्रदर्शन के लिए नहीं हैं। कोई नहीं जानता कि हमने देश भर में अपने परमाणु हथियार कहां रखे हैं? मैं फिर से कहता हूं ये बैलिस्टिक मिसाइलें, ये सभी भारत पर लक्षित हैं।

जल आपूर्ति और व्यापार संबंध खत्म करने को लेकर हनीफ अब्बासी ने कहा कि भारत को अपने कामों के कठोर फैसले का अहसास होने लगा है। पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में बंद करने से भारत विमानन क्षेत्र में दो दिन में ही अराजकता का माहौल हो गया। अगर ऐसे ही हालात रहे तो 10 दिन में भारतीय एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगीं।

अब्बासी ने कहा भारत वह अपनी सुरक्षा विफलताओं को स्वीकार करने की बजाय पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान पर दोष मढ़ रहा है। भारत की ओर से व्यापार निलंबित करने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने इसके परिणामों की तैयारी शुरू कर दी है। इससे साफ है कि पाकिस्तान आर्थिक कदम का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

और पढ़े  बैंक ने मांगा सबूत तो कब्र खोद लाया भाई: कंधे पर ढोने को मजबूर हुआ बहन का कंकाल, क्या है पूरा मामला?

Spread the love
  • Related Posts

    सांसद संदीप पाठक: पंजाब में गैर जमानती धाराओं में 2 केस दर्ज, पुलिस पकड़ने पहुंची तो घर से निकले

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पाठक पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में दो केस दर्ज हुए…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, कतार में खड़े मतदाता, सुरक्षा चौक-चौबंद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद…


    Spread the love