BREAKING: बांदीपुरा मुठभेड़- बांदीपोरा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी,एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

Spread the love

 

 

म्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। गोलीबारी में एक आतंकी ढेर होने की खबर है, जबकि दो जवान भी घायल हो गए हैं। फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपुरा इलाके में सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जबकि दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिल रही है कि बांदीपुरा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तइबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर अल्ताफ को मार गिराया गया है। शुक्रवार की सुबह, आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की।

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकी को मार गिराया। इस कार्रवाई में दो जवान भी घायल हुए हैं।

उधर, पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कोई हताहत नहीं हुआ।

और पढ़े  PM मोदी का रोम में भव्य स्वागत, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त

Spread the love
  • Related Posts

    केरल में सतीशन सरकार का बड़ा एक्शन-: सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट पर लगाई रोक, पहले से रहा विवादों में

    Spread the love

    Spread the loveकेरल में नई सरकार के गठन के साथ ही बड़े फैसलों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सतीशन ने कैबिनेट बैठक के बाद राज्य के लिए कई…


    Spread the love

    शरद पवार ने जमकर की PM मोदी की तारीफ, बोले- वे भारत का मान बढ़ाने में जुटे

    Spread the love

    Spread the loveएनसीपी नेता शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंच पर…


    Spread the love