उत्तराखंड : राज्य में मिले आज कोरोना के 37 नए संक्रमित, 14 मरीज हुए ठिक।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 37 संक्रमित मिले हैं। वहीं बुधवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 643 पहुंच गई है। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 20213 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, चमोली में दो, देहरादून में सात, हरिद्वार में चार, नैनीताल में 11, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ दो, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व उत्तरकाशी में दो संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  मदरसों को लेकर सरकार का सख्त रुख, खजान दास का बड़ा बयान
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…