2025 एमजी हेक्टर: भारत में 2025 एमजी हेक्टर हुई लॉन्च,अब चलेगी E20 पेट्रोल पर, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

 

 

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने 2025 में अपडेट की गई एमजी हेक्टर एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 14 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बार हेक्टर में सबसे बड़ी तकनीकी अपडेट यह है कि इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन अब E20 पेट्रोल पर चलने में सक्षम है। इस इंजन को मैनुअल गियरबॉक्स और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के साथ खरीदा जा सकता है।

सरकार की ओर से 1 अप्रैल 2025 के बाद बनने वाले पेट्रोल वाहनों के लिए E20 ईंधन को मानक बनाए जाने के चलते, एमजी ने यह कदम उठाया है। यानी 31 मार्च 2025 के बाद जो भी हेक्टर मॉडल बनेंगे, वे E20 ईंधन को सपोर्ट करेंगे। वैसे एमजी की एक और एसयूवी Astor (एस्टर) पहले से ही E20 ईंधन मानक के मुताबिक अपडेट कर दी गई है।

खरीद पर मिलेंगे धमाकेदार ऑफर
नई हेक्टर के लॉन्च के साथ-साथ जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने ‘मिडनाइट कार्निवाल’ नाम से एक खास प्रमोशनल कैम्पेन भी शुरू किया है। इसके तहत हेक्टर एसयूवी खरीदने पर ग्राहकों को 4 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। ये ऑफर देशभर के एमजी शोरूम्स पर उपलब्ध होंगे, जो अब हर वीकेंड को रात 12 बजे तक खुले रहेंगे, और यह सुविधा 30 जून 2025 तक जारी रहेगी।

इस पहल के तहत हेक्टर की खरीद पर कुछ शानदार फायदे भी दिए जा रहे हैं। जैसे तीन साल की स्टैंडर्ड वारंटी के अलावा दो साल या 1 लाख किमी की एक्सटेंडेड वारंटी, और दो साल की अतिरिक्त रोडसाइड असिस्टेंस। इसके अलावा, आरटीओ फीस पर 50 प्रतिशत की छूट और वर्तमान में रजिस्टर्ड हेक्टर के लिए एमजी एक्सेसरीज पर विशेष ऑफर भी शामिल हैं। साथ ही, इस कार को खरीदने वाले 20 ग्राहकों को लंदन ट्रिप जीतने का मौका भी मिलेगा। इस ऑफर की पूरी जानकारी के लिए खरीदारों को नजदीकी एमजी डीलरशिप पर जाना चाहिए।
एमजी हेक्टर के इंजन ऑप्शंस और परफॉर्मेंस
2025 हेक्टर एसयूवी दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। पहला है 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो देता है 142 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क। दूसरा है 2.0-लीटर डीजल इंजन, जो कि Tata Harrier, Jeep Compass, Tata Safari और Jeep Meridian जैसी एसयूवी में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन 168 bhp की ताकत और 350 Nm का टॉर्क देता है।
दोनों इंजन ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। अगर आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चाहते हैं, तो वो सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में मिलता है, जिसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। पहले पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता था। लेकिन उसकी कम माइलेज और धीमी परफॉर्मेंस के कारण अब उसे हटा लिया गया है। डीजल वेरिएंट में अभी भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया गया है।

और पढ़े  इटली में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन: मेलोनी बोलीं- विरोध करना अधिकार, शहरों को आग के हवाले करना नहीं
कंपनी की उम्मीदें
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के सेल्स हेड राकेश सेन ने कहा, “हेक्टर की लगातार लोकप्रियता इसकी शानदार क्वालिटी और ग्राहकों की जरूरतों के साथ हमारे तालमेल को दर्शाती है। E20 कंप्लायंट वर्जन का लॉन्च यह साफ दिखाता है कि हम इनोवेशन और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमारा मकसद ऐसे वाहन बनाना है जो न सिर्फ ग्राहक की उम्मीदों पर खरे उतरें, बल्कि एक हरित भविष्य की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएं।”
  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…