अयोध्या-हाईवे पर भूसे से भरा ट्रक पलटा, कई कुंतल भूसा सड़क पर बिखरा, लंबा जाम लगने से लोग परेशान

 

खनऊ अयोध्या हाईवे पर रौनाही के मंगलसी चौराहे के पास भूसा लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसके चलते ट्रक में लदा कई कुंतल भूसा हाईवे पर बिखर गया। ट्रक और भूसा के गिरने से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

हाईवे की एक लेन जाम होने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। रौनाही पुलिस क्रेन की मदद से ट्रक और भूसा को हटवाने में जुटी हुई है। हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी हुई है। कई घंटे से गर्मी में जाम में फंसे लोग परेशान हो रहे हैं।

रौनाही थानाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 9:45 बजे के करीब ट्रक पलटने की घटना हुई है। इस समय क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हाईवे की एक लेन पर जाम लगा हुआ है। जबकि दूसरी लेन पर आवागमन जारी है।

और पढ़े  प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय है मानसून, आज इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन

    यूपी के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश की योगी सरकार ने सौगात दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।…

    अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

    अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही…