हरिद्वार: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हरियाणा के 1 आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

 

रिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच गश्त के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर एसपी सिटी पंकज गैरोला ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र में एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार टीम के साथ रविवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थे। तभी बहादराबाद लोहे के पुल नहर पटरी मार्ग से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पैदल आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपी तमंचे से फायर करने लगे जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली जा लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। झाड़ियों में एक तमंचा देशी 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

 

हत्या के मामले में पैरोल मिलने के बाद से था फरार

घायल की पहचान विनोद उर्फ विक्की राजपूत (40 वर्ष) निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। पूछने पर बताया कि वर्ष 2007 में रंजिश के चलते भाइयों के साथ गांव में रहने वाले नसीब पुत्र गौरम की हत्या कर दी थी। हत्या के जुर्म में रोहतक जेल में उम्र कैद की सजा में बंद था। वर्ष 2023 सितंबर को पैरोल पर 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया था। सजा से बचने के लिए हरिद्वार के बहादराबाद के दौलतपुर गांव में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
और पढ़े  उत्तराखंड: चमोली की बेटी भागीरथी ने बढ़ाया मान, हैदराबाद में आयोजित मैराथन की 42 किमी की दौड़ में जीता रजत पदक
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…