लखनऊ – पॉवर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘पवन की चांदनी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Spread the love

 

 

निभा फिल्म्स मगध बिहार के बैनर तले बनी पॉवर स्टार पवन सिंह और लुलिया नाम से फेमस निधि झा स्टारर भोजपुरी फिल्म “पवन की चांदनी” का ट्रेलर आज TF फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ।
ट्रेलर की बात करे तो ट्रेलर बहुत बेहतरीन लगा जिसमें पवन सिंह की एंट्री गजब लगी,उनका स्टाइल उनके डायलॉग और फाइट बहुत ही शानदार बाकी गायिकी तो अद्भुत है ही इनकी और वहीं जितना धांसू परफोर्मेंस पवन सिंह का है उसी तरह धांसू परफोर्मेंस निधि झा लुलिया का है बहुत ही लाजवाब केमेस्ट्री है दोनों लोग की। इनके अलावा बाकी के सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से किरदार को जिया है यानी ऐसा लगा ये रील नहीं रियल है।
फिल्म के निर्माता गया राज ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया कि फिल्म की कहानी एक बहुत प्यारे कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसमें आपको प्रेम व नारी के प्रति सम्मान और परिवार के प्रति कर्तव्यों को कैसे निभाया जाता हैं,कुछ इसी तरह का प्यारा ड्रामा देखने को मिलेगा। हमने एक प्रयास किया है बेहतर सिनेमा बनाने की उम्मीद है आप सभी को पसंद आयेगा। जल्द ही हम फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।
फिल्म की मेकिंग बहुत उम्दा तरीके से हुई जिसकी शूटिंग मुंबई और बिहार की खूबसूरत लोकेशन पर की गई है।फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है चन्द्रभूषण मनी ने।
फिल्म का निर्माण निभा फिल्म्स मगध बिहार व राम शर्मा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता गया राज है और विशेष आभार समाजसेवी वीरेंद्र विक्रम सुमन।
फिल्म गीतों को लिखा है अरुण बिहारी, प्रकाश बारूद,विनय निर्मल,राकेश राज व नरेश कुशवाहा ने और संगीत से सजाया है छोटे बाबा, रौशन सिंह ने। फिल्म का छायांकन किया है देवेंद्र तिवारी ने।फिल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफलोर।
फिल्म में मुख्य भूमिका में पॉवर स्टार पवन सिंह,निधि झा,मंटू सिंह,सौरभ सम्राट,नंदनी सिंह, प्रकाश कुमार,कोमल सिंह आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

और पढ़े  पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love