घर बनाने के नाम पर रिश्वत:- विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा दिल्ली पुलिस का ASI, थाना SHO देता स्पेशल डिस्काउंट, 8 लाख की थी डिमांड

 

दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने एक दिल्ली पुलिस के एएसआई को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। मॉडल टाउन थाने में तैनात एएसआई सुदेश  को 2,00,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में मॉडल टाउन थाने के थानाध्यक्ष पवन मीणा की भी भूमिका सामने आ रही है। हालांकि, जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थानाध्यक्ष पवन मीणा कल यानि सोमवार को दोपहर बाद परमिशन लेकर छुट्टी पर गए थे।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में रहने वाले दिल्ली पुलिस के 68 भर्ती है। रिटायर इंस्पेक्टर अपने घर की मरम्मत करवा रहे थे। मरम्मत कराने की एवज में 8 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

थानाध्यक्ष ने विशेष डिस्काउंट देते हुए रकम को आधा कर दिया था। इस रकम को एएसआई जब लेने पहुंचा तो विजिलेंस ब्रांच ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उत्तर पश्चिम जिला डीसीपी भीष्म सिंह ने कहा है कि आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी: बोले- जहां कभी नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार
  • Related Posts

    भाई दूज: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया भाई-बहन के रिश्ते का महत्व

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों को भाई दूज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच गहरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।…

    दिल्ली की आबोहवा ‘बहुत खराब’: जनपथ में सुबह एक्यूआई 451, प्रदूषण तो घटा था लेकिन आज एनसीआर में भी बुरा हाल

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआी) 344 से घटकर 299 पर पहुंच गया। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी भी ‘बहुत खराब’…