शाहजहांपुर: विक्रम सिंह प्रिंस की गाड़ी के काफिले पर किया हमला,डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर हुआ हमला

 

 

 

टरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह की गाड़ी पर हमला हुआ । लोहे की सरिया को गर्म करके विधायक की गाड़ी के टायर में घोंपा गया । पुलिस बल की मौजूदगी में दिया गया घटना को अंजाम दिया गया । भाजपा विधायक ने अपनी सुरक्षा पर जाहिर की चिंता जाहिर की । पुलिस ने मामला दर्ज किया
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने विधानसभा क्षेत्र के अली अकबरपुर नवादा गांव में गए थे कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया । विधायक की गाड़ी पर हमले की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। थाना जैतीपुर के अली अकबरपुर नवादा गांव की घटना है
शाहजहांपुर की कटरा विधानसभा से लगातार दूसरी बार भाजपा के विधायक हैं वीर विक्रम सिंह प्रिंस । विधायक ने जैतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया ।
इस प्रकरण पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री कुंवर मुनीश सिंह परिहार ( एड०) ने प्रेस को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस घटना की जोरदार निंदा की है एवं 24 घंटे के अंदर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ एवं डीजीपी को पत्र लिखकर डा0वीर विक्रम सिंह प्रिंस की सुरक्षा बढ़ाई जाने की भी मांग की है।

 

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…