5 विधानसभा चुनाव के कल आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना.

Spread the love

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की रविवार को मतगणना होगी। इसके साथ लोकसभा की चार और विधानसभा की 12 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के मतों की गिनती भी की जाएगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
निर्वाचन आयोग ने कोविड महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए मतगणना केंद्रों पर कोविड के कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं…
आरटीपीसीआर या रैपिड एंटिजन जांच के बिना किसी भी प्रत्याशी या एजेंट को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
>कोविड टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को मतगणना कक्ष में जाने की अनुमति होगी।
>मतगणना केंद्र के बाहर वोटों की गिनती के समय लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
>मतगणना केंद्र में सुरक्षित दूरी बनाए रखने की उचित व्यवस्था की गई है।
>सीलबंद इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व मतदाता पुष्टि पर्ची मशीन को भी सेनिटाइज किया जाएगा।
>कोविड के लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
>डाक मतपत्रों की गिनती के लिए अतिरिक्त सहायक चुनाव अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूसों पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। प्रमाणपत्र प्राप्‍त करने के लिए विजयी प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग ही जा सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  ईरान पर होगी सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई',अमेरिका की ईरान के सहयोगियों को चेतावनी
  • Related Posts

    रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित…


    Spread the love

    फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, 9 झुलसे, शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *