उत्तराखंड: केसरी के लाल..आज हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, अनुष्ठान, बजरंग बाण का पाठ

Spread the love

 

राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कीजो केसरी के लाल…मेरा छोटा सा यह काम…तुम रक्षक काहो का डरना..जैसे भजन शहर में गूंज रहे हैं। भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। वहीं शहरभर में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे है।

शनिवार को हुनमान जन्मोत्सव के लिए शहरभर के विभिन्न मंदिरों को भव्य सजाया गया है। दोपहर में शिवाजी धर्मशाला से श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मथुरा-वृंदावन की झांकी समेत कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

150 कलाकार शिव बारात की झांकी में शामिल हुए। वहीं, चुक्खुवाला में शिव राम मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि कलश यात्रा निकालकर रामायण के पाठ का समापन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव यानी चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को सुबह 3:21 बजे शुरू होगी और इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 5:51 बजे होगा।

 

हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम और हनुमानजी का सच्चे मन से स्मरण करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। हनुमानजी शक्ति, भक्ति और अटूट विश्वास के प्रतीक हैं।

 

इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना विशेष लाभकारी माना जाता है। संध्या के समय दक्षिण मुखी हनुमान जी के सामने मंत्र जाप करने का काफी महत्व है।

 

 

जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर हनुमानजी की भव्य आरती की गई। पुजारी पंडित जागृत सुवेदी ने पूजा-अर्चना कराकर आरती की। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित जागृत ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
Hanuman Jayanti Procession on Hanuman Jayanti Rituals recitation of Bajrang Baan Dehradun haridwar Roorkeea

हनुमान जयंती के अवसर पर चमोली कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में स्थित मन्दिर में हनुमान भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ किया। साथ ही भक्तों को प्रसाद वितरण किया।
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- सूखने के कगार पर बदरीश झील, PMO ने लिया संज्ञान, अक्तूबर में आ सकते हैं PM मोदी

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love