शाहजहांपुर-  युवक ने अपनी पत्नी को मारी गोली, कहा- उसकी हरकतें देखी नहीं जा रही थीं, बताई पूरी कहानी

Spread the love

 

शाहजहांपुर के कांट नगर पंचायत अध्यक्ष मुनारा बेगम के बेटे शकील खान ने बुधवार को विवाद के बाद पत्नी निगार खान उर्फ रीना को तमंचे से दो गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला तकिया निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे शकील ने चार साल पहले सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी हद्दफ निवासी दो बच्चों की मां निगार से मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिन साथ रहने के बाद वे पैतृक गांव लौट आए थे। रिश्ते को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष का परिवार राजी नहीं था।

आरोप है कि महिला के आने के कुछ समय बाद ही परिवार में विवाद होने लगा। इसके बाद शकील ने अपनी पत्नी को हद्दफ चौकी के पास मकान खरीदकर उसे दे दिया था। दिन में वह कस्बे में रहता था। शाम को बीवी के पास शहर आ जाता था। मंगलवार को गेहूं की कटाई होने के चलते शकील रात करीब 11 बजे शहर स्थित मकान पर पहुंचा तो एक युवक को देख दंग रह गया।

शकील के अनुसार, उसके मकान से एक युवक घर से बाहर निकल रहा था। उसके बारे में पूछताछ करने पर निगार ने साथ में रहने या न रहने का फैसला करने का दबाव बनाया। विवाद बढ़ने की स्थिति को देखकर शकील अपने पैतृक घर लौट आया। बुधवार सुबह निगार ने फोन पर कॉल कर कांट आने की जानकारी दी। सूचना पर शकील महुआ स्टैंड के पास पहुंच गया।

और पढ़े  जज ने पूछा- बताओ क्या सजा दें, बेटी रोते हुए बोली- मम्मी को दे दो फांसी

ऑटो से उतरने के बाद बात करते हुए अपनी नर्सरी के पास उसे ले गया। वहां फिर दोनों में झगड़ा होने लगा। शकील ने तमंचे से उसके ऊपर दो गोली चला दी। एक गोली हाथ और दूसरी पेट के नीचे लगी। घटना के बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं, घायल निगार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने अस्पताल जाकर पूछताछ की है। शाम को निगार की मां नसीम ने कांट थाने में तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद बेटी को पति शकील दहेज के लिए परेशान करता था। उसके भाई पूर्व चेयरमैन रईस मियां उर्फ शहजाद के कहने पर गोली मारी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालत गंभीर होने पर उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

पत्नी की हरकतें देखी नहीं जा रही थीं : शकील
घटना के बाद पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि पत्नी की पहले शादी कहीं और हुई थी। पहले पति से उसकी दो बेटियां हैं। उनसे एक बेटा हुआ था। बेटे को वापस कर फैसला करना चाह रही थी। कहा कि पत्नी की हरकतें देखी नहीं गई। इसलिए गोली चला दी। आरोपी ने बताया कि युवक से पत्नी की लगातार बातचीत होती थी।

 

युवक कॉल कर कहता था कि वह उसकी पत्नी के साथ रहेगा। उसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। वहीं आरोपी के बड़े भाई रईस मियां ने कहा कि महिला ने दूसरी शादी की थी। उन लोगों को बताया तक नहीं था। हमारे परिवार का घटनाक्रम से कोई सरोकार नहीं है। रईस मियां ने महिला के आरोपों को भी बेबुनियाद बताया है।

और पढ़े  UP: चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की नई रणनीति, इन जाति के युवाओं पर फोकस...

 

बोला आरोपी : रात में रुकता तो अनहोनी हो जाती 
आरोपी शकील ने कांट पुलिस की हिरासत में गोली मारने की बात को स्वीकार किया है। उसने कहा कि रात में शहर स्थित आवास का दरवाजा खटखटाया तो युवक निकलकर भागा। उसे देखकर विवाद हुआ तो पत्नी फैसला करने को लेकर दबाव बनाने लगी। आरोपी ने बताया कि युवक के साथ कुछ लोग और होने की आशंका पर जान का खतरा था। रात में रुकता तो घटना हो जाती। इसलिए रात में घर सा चले आया।

वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती महिला ने बताया कि शादी के बाद से परिवार के लोग स्वीकार नहीं कर रहे थे। उन्हें घर में नहीं रख रहे थे। विरोध करने पर गोली मारी गई है। महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि स्कूटी की चाभी को लेकर विवाद हुआ था।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते गोली मारे जाने की बात सामने आई है। छर्रे शरीर के मध्य हिस्से में लगे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 कांवड़िया गंगा में डूबे,तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

    Spread the love

    Spread the loveशहर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग…


    Spread the love

    जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना…


    Spread the love