बात सेहत की- आप हेल्दी हैं या नहीं घर बैठे करा ले ये टेस्ट चल जाएगा पता,बस 10 मिनट का है काम

Spread the love

 

रीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पौष्टिक खान-पान और नियमित व्यायाम करना सबसे जरूरी माना जाता है। हालांकि जिस तरह से सभी उम्र के लोगों में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता देखा जा रहा है, इसको देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं।

बीमारियों से बचे रहना हो तो नियमित रूप से बॉडी चेकअप कराते रहना भी आवश्यक है। डॉक्टर की सलाह पर नियमित अंतराल पर ब्लड टेस्ट, किडनी-लिवर फंक्शन टेस्ट की मदद से किसी गंभीर बीमारी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

क्या आप जानते हैं कि कुछ टेस्ट ऐसे भी हैं जिन्हें आप घर पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं मात्र 10-15 मिनट के भीतर पता किया जा सकता है कि आप हेल्दी हैं या नहीं?

 

हृदय की जांच

आपका हृदय कितना स्वस्थ है इसकी नियमित रूप से जांच करते रहना चाहिए। इसके लिए 6 मिनट वॉक टेस्ट करें। यदि 6 मिनट में 500 मीटर या अधिक चल पाए तो यह हार्ट के लिए अच्छा संकेत माना जा सकता है। यदि आपको वॉक करते समय सांस फूलने, सीने में दर्द की शिकायत हो रही है तो ये संकेत है कि आपका हृदय स्वस्थ नहीं है, आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।

 

 

शुगर का करते रहें जांच

डायबिटीज सभी उम्र के लोगों में बढ़ती समस्या है, बच्चे भी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। जिन लोगों को हाई डायबिटीज की समस्या रही है, दवा चल रही है उन्हें अपने घर पर ग्लूकोमीटर जरूर रखना चाहिए। शुगर चेक करने वाली इस मशीन की मदद से ब्लड ग्लूकोज का आसानी से पता लगाने में मदद मिल सकती है। इस मशीन की मदद से कुछ ही सेकेंड्स में जाना जा सकता है कि आपका शुगर लेवल बढ़ या घट तो नहीं गया है?

और पढ़े  आपातकाल के 51 साल- हाईकोर्ट का एक फैसला कैसे बना आपातकाल की बड़ी वजह? इसी ने इंदिरा के करियर पर लगाया था सबसे बड़ा दाग

इसके साथ समय-समय पर सभी डायबिटीज रोगियों को एचबीए1सी टेस्ट भी कराते रहना चाहिए। इस टेस्ट की मदद से पिछले 2-3 महीनों में औसत ब्लड शुगर का स्तर कितना रहा है, इसका पता लगाया जा सकता है।

 

 

ब्लड प्रेशर की जांच

नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच से दिल, किडनी और आंखों को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को एक समय के बाद ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने की दवाएं खाते रहने की भी सलाह दी जाती है।

 

 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 


Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में भूकंप से तबाही- भूकंप प्रभावित इलाकों में भारत चलाएगा ऑपरेशन अमिस्ताद, सैनिकों का दल रवाना

    Spread the love

    Spread the loveवेनेजुएला में भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन और मलबे हटाने का काम जारी है। रिक्टर पैमाने पर 7…


    Spread the love

    Russia-Ukraine-: क्रीमिया पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, रूसी सेना ने गिराए 660 ड्रोन, बढ़ेगा टकराव?

    Spread the love

    Spread the loveचार साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। फरवरी, 2022 में शुरू हुआ दोनों देशों का संघर्ष…


    Spread the love