अयोध्या: राम मंदिर का निर्माण अप्रैल के अंत तक हो जाएगा पूरा, परिसर में स्थापित होंगी 18 मूर्तियां

 

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा। रामजन्मभूमि परिसर में काम कर रही सभी क्रेन हटा दी जाएंगी। इसके बाद परकोटा के उत्तर व पूर्व दिशा में जो काम छोड़ दिया गया है, उसे पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राम दरबार की मूर्ति अक्षय तृतीया पर मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी। परिसर में स्थापित होने वाली सभी मूर्तियां अप्रैल के अंत तक आयोध्या पहुंच जाएंगी।

जून में अच्छा मुहूर्त देखकर सभी मूर्तियों की एक साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। परिसर में कुल 18 मूर्तियां स्थापित होंगी। परिसर में बन रहे चार द्वारों के नामकरण पर विचार किया जा रहा है। इसमें भारत की आध्यात्मिक एकात्मता के दर्शन होंगे।

और पढ़े  UP: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, यहां वज्रपात की आशंका
  • Related Posts

    राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…

    UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। नया कार्यक्रम संस्थागत और व्यक्तिगत, दोनों तरह के परीक्षार्थियों…