बड़ी वारदात- छुट्टी पर घर आए जवान की गोली मारकर हत्या, चकरोड पर मिला शव

 

 

रामपुर मनिहारान के गांव मुंडीखेड़ी निवासी सेना के जवान विक्रांत (27) पुत्र रविंद्र का शव गुरुवार सुबह एक खेत में गोली लगा पड़ा मिला।  वह खाना खाने के बाद बुधवार शाम साढ़े सात बजे घर से निकल गया था। रात में घर न आने पर परिजनों ने उसे तलाश भी किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सुबह छह बजे खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने गांव के नजदीक एक चकरोड पर उसका शव पड़ा देखा। उसे सीने पर गोली लगी हुई थी।

 

सूचना पर सीओ नकुड़ एसएन वैभव पांडेय, इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल की।

पुलिस ने आस पास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। बताया गया कि विक्रांत वर्ष 2019 सेना में भर्ती हुआ था। वह वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात था। तीन दिन पहले ही वह एक माह की छुट्टी पर घर आया था।

 

विक्रांत दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। सीओ ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…