भाजपा: अधिकतर राज्यों में भाजपा जल्द ही करेगी अध्यक्ष का एलान,राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी

Spread the love

 

ए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी अब अंतिम चरण में है। दिल्ली, हरियाणा और झारखंड को छोड़ कर प्रदेश अध्यक्ष के मामले में शेष सभी राज्यों पर विमर्श पूरा हो चुका है। पार्टी की योजना अगले हफ्ते से क्रमवार प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करने की है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 37 संगठनात्मक राज्यों में से 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अनिवार्य है। पार्टी अब तक 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि पहले विधानसभा चुनावों, महाकुंभ के आयोजन और इसके बाद संसद के बजट सत्र के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि इस दौरान ज्यादातर राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के लिए विमर्श का काम पूरा हो गया। अब प्रधानमंत्री बैंकॉक और श्रीलंका की यात्रा से लौटने के बाद तमिलनाडु का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के लिए अंतिम विमर्श होगा। जाहिर तौर पर इस प्रक्रिया में संघ सहित अन्य वैचारिक सहयोगियों को भी विश्वास में लिया जाएगा। इसके बाद  चरणबद्ध तरीके से प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इनमें कर्नाटक को छोड़ कर सभी राज्यों में नए चेहरे को मौका मिलेगा। उक्त सूत्र ने कहा कि फिलहाल न तो नए अध्यक्ष के चुनाव की तिथि और न ही चेहरे पर चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद इस पर चर्चा होगी।

छह साल से राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं नड्डा
वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके करीब छह महीने बाद जनवरी 2020 में उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद जनवरी 2023 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद बीते साल सितंबर महीने में शुरू हुए सदस्यता अभियान के साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जारी है।


Spread the love
और पढ़े  भारत छोड़ो आंदोलन के 84 साल: आखिर क्यों गूंजा था 'करो या मरो'
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love