जरूरी खबर:- अब उत्तराखंड में आपको पुलिस की जरूरत हो या एंबुलेंस की..सीधे डायल करें 1905 नंबर  और सभी समस्याओं का पाओ समाधान।

Spread the love

 

 

ब अगर आपको एंबुलेंस की जरूरत हो, पुलिस की मदद चाहिए, भ्रष्टाचार की शिकायत करनी हो या फिर आपदा प्रबंधन संबंधी सूचना देनी हो, अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। सीधे सीएम हेल्पलाइन का नंबर 1905 मिलाओ और अपनी सभी समस्याओं का समाधान पाओ।

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने सभी शिकायतों, सूचनाओं के अलग-अलग टोल फ्री नंबर को एक मंच पर लाने का काम पूरा कर लिया है। अभी तक पुलिस से संपर्क करने के लिए 112, एंबुलेंस के लिए 108, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए विजिलेंस का टोल फ्री नंबर 1064 और आपदा प्रबंधन संबंधी सूचनाओं के लिए 1070 नंबर चलता है। कई लोग ये सभी नंबर याद भी नहीं रख पाते थे। आईटीडीए ने इन सभी सेवाओं को एकीकृत करके 1905 नंबर पर उपलब्ध करा दिया है।

 

जैसे ही आप 1905 नंबर डायल करेंगे, तो आपका कॉल आपकी जरूरत के हिसाब से इन चारों में से संबंधित में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 1905 सीएम हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर मुख्यमंत्री को भी आप अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। माना जा रहा है कि इससे नागरिकों को त्वरित सहायता मिलेगी। उनकी शिकायतें आसानी से दर्ज हो सकेंगी। सहायता प्राप्त करने का समय भी कम होगा।

सरकार डिजिटल इंडिया और सुशासन के अपने संकल्प के तहत हेल्पलाइन सेवाओं को लगातार सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत नागरिकों को सुरक्षित, त्वरित और प्रभावी सेवाएं देने की पहल है।
-नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव एवं निदेशक आईटीडीए

और पढ़े  खबर अपडेट: निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, कुछ देर पहले फैली थी मौत की अफवाह

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार – क्रिकेट मैच के बाद सड़क पर टकराव, घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार कनखल क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच सड़क हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी…


    Spread the love

    देहरादून: एक क्लिक, 4400 श्रमिकों को वितरित की गई 11 करोड़ रुपये, CM धामी ने डीबीटी से खातों में भेजी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की…


    Spread the love