नाबालिक लड़कियों का खरीद फरोख्त एवं जबरन शादी, मानव तस्करी का धन्धा बहुत ज्यादा फल फूल रहा

सीमांचल में मानव तस्करी का धन्धा बहुत ज्यादा फल फूल रहा है ।उसमें सबसे ज्यादा नाबालिक लड़कियों का खरीद फरोख्त एवं जबरन शादी का मामला काफी देखा जा रहा है प्रशासन की उपेक्षा के कारण ग्रामीण इलाकों में यह धंधा एक रैकेट का रूप ले लिया है।इस धंधे में दलालों दुवारा काफी संलिप्तता देखी जा रही है इनका काम एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र के नाबालिक लड़कियों को दूसरे क्षेत्र के लोगो को सौप कर मोटी रकम उगाही करना है। ऐसा ही मामला पूर्णिया जिला के कसबा थाना क्षेत्र में देखने को मिल रहा है
कसबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलवरिया निवासी रंजीत मल्लाह एवं उनकी पत्नी ललिता देवी ने अपनी सौतेली बेटी 12 वर्षीय सुनीता कुमारी उर्फ काजल की शादी राजा  साकिन गोड्डा, उत्तर प्रदेश निवासी के साथ करवाई। इस संबंध में नाबालिक सुनीता कुमारी की नानी आमला देवी मझुआ रानीपतरा निवासी कसबा थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग नातिन को रिहाई की मांग की है। इस संबंध में नानी आमला देवी ने बतायी कि मेरी पुत्री ललिता देवी की शादी रंजीत मल्लाह के साथ फुलवरिया वार्ड नंबर 1 में हुई थी। उनसे एक पुत्री सुनीता कुमारी के जन्म के बाद मेरी बेटी ललिता देवी की मृत्यु हो गई। मृत्यु के कुछ दिन बाद मेरे दामाद रंजीत मल्लाह दूसरी शादी लता देवी के साथ कर लिया। उससे उसे तीन पुत्र एवं एक पुत्री की प्राप्ति हुई। रंजीत मल्लाह चारों बच्चों को लेकर डिस्कवरी स्कूल गढ़ बनैली के पास मंजुला देवी पति मोहम्मद हाशिम के मकान में रहता था। इस बीच मेरी नातिन सुनीता कुमारी अपनी दादी के साथ फुलवरिया में अपने निजी मकान में रहने लगी। 3 जुलाई 2021 को उनकी दादी की मृत्यु होने के बाद सुनीता बिल्कुल अनाथ हो गई। इस बीच रंजीत मल्लाह अपनी मां का श्राद्ध कर्म करने के बहाने वह फुलवड़िया अपने निजी मकान पर आकर रहने लगा और इसी मौका को देखकर रंजीत मल्लाह एवं उनकी पत्नी लता देवी एवं मंजुला देवी ने जबरन अपने जाति राजा साकिन गोड्डा जिला उत्तर प्रदेश के साथ शादी करवा दिया ।जबकि राजा की उम्र भी नाबालिक लग रही है। शादी के बाद नातिन को घर से विदा कर दिया गया। बाद में जब हम लोगों को इसकी जानकारी मिली तो खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि जबरन शादी कर और मोटी रकम ले कर इसे उत्तर प्रदेश भेज दिया गया है। अमला देवी ने कसबा थानाध्यक्ष से मांग किया है  उसकी नातिन सुनीता कुमारी की रिहाई किया जाए और ऐसे लोगो पर कानूनी कार्यवाही की जाय वही बताते चलते है की जबसे कसबा में नए थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने अपना पदभार लिया है ऐसे असमाजिक तत्त्वों की नींद उड़ी है सब से चौकाने वाली बात यह है कि उनके समय मे सारे दलाल कसबा थाना इलाके से गायब है ताजा नतीजा ये है कि भारी मात्रा में शराब को लेकर छापेमारी की है छापामारी से कसबा के ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर के शराब माफियाओं की नींद हराम ही गई है और वह अपना अपना ग्रही क्षेत्र बदल रहे है वही लड़कियो का रैकेट चलाने वाले भी अपना क्षेत्र बदल दिया है।वही इस मामले में मामले में थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि नाबालिग लड़की के जबरन शादी करा कर और बेचे जाने के मामले में जांच की जा रही हैं और अपराधियों को बहुत जल्द सलाखों के अंदर कर दिया जाएगा।

और पढ़े  निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    सम्मान: इस्राइल में कैप्टन स्मित को मिलेगा खास सम्मान,पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित

    इस्राइली की आजादी के जश्न में इस वर्ष भारतीय पायलट स्मित मच्छार भी शरीक हो सकते हैं। कैप्टन स्मित के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे…

    फ्लाईदुबई हमला: चाकू नहीं, कुल्हाड़ी से हुआ था कैप्टन स्मित पर वार, फिर भी बचाईं 180 जानें…

    यूनाइटेड अरब अमीरात के अटॉर्नी जनरल हमाद सैफ अल शम्सी ने सरकारी न्यूज एजेंसी WAM के मुताबिक, बुधवार को फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 को हाईजैक करने की कोशिश की जांच से…