अयोध्या- गाजियाबाद के भाजपा विधायक नंदकिशोर ने फटा कुर्ता पहनकर किए रामलला के दर्शन, बोले- क्या यूपी पाकिस्तान हो गया?

Spread the love

 

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फटा कुर्ता पहनकर सोमवार को रामलाल के दर्शन किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा क्या दोष है, अनुमति के बाद यदि रामकथा उत्तर प्रदेश में नहीं होगी तो फिर कहां होगी। क्या उत्तर प्रदेश पाकिस्तान हो गया है।

उन्होंने कहा कि रामकथा के दौरान प्रशासन और पुलिस के अफसरों के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया, कलश तोड़े गए, बहन बेटियों का अपमान हुआ। इस दौरान रामचरितमानस को मैंने किस तरह से बचाया, यह सबने देखा। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। यदि रामचरितमानस का पाठ करना अनुशासनहीनता है तो पार्टी का जो दिशा निर्देश होगा वह मानूंगा।

 

मेरे लिए संगठन सर्वोपरि है। उन्होंने कहाकि 2010 से रामकथा का आयोजन करते आ रहे हैं। हर साल अफसर फूल बरसाते थे। इस बार लाठी बरसाई गई। मुसलमानों को अफसरों की ओर से भड़काया गया कि पथराव करो। उन्होंने कहा यह सनातन का अपमान हुआ है। कुर्ता मेरा नहीं सनातन का फटा है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा वह इसी तरह फटे कुर्ते में रहेंगे। विधायक का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता वह फटा कुर्ते में ही रहेंगे।


Spread the love
और पढ़े  प्रयागराज- ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों का कत्ल, पहले दौड़ाया फिर धारदार हथियार से काट डाला
  • Related Posts

    अयोध्या-  जनचौपाल में समस्याओं पर मंथन, समाधान की दिशा में कदम

    Spread the love

    Spread the love   पूराबाजार ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित दो दिवसीय जनकल्याण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में…


    Spread the love

    3 घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के फतेहाबाद में फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास सोमवार को थार कार की टक्कर से बाइक सवार मनीष (22) की मौत होने पर जमकर बवाल…


    Spread the love