सांसद और भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी अयोध्या की रामलीला में विभिन्न भूमिका में नजर आएंगे

इस बार अयोध्या की रामलीला में बीजेपी के सांसद और भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी अयोध्या की रामलीला में विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी )जी ने बताया कि हमें बड़ी खुशी हो रही है की या दूसरे वर्ष होने जा रही अयोध्या की रामलीला मैं सांसद व भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी विभिन्न भूमिका में नजर आएंगे इस बार हमारी रामलीला 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर होगी ।पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या की रामलीला में शाम को 7:00 से 10:00 तक एवं दूरदर्शन चैनल तथा लाइव प्रसारण किया जाएगा और यू ट्यूब ,सैटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया के माध्यम से भी दिखाया जाएगा और इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आएंगी ।इस बार भी रामलीला घर बैठकर ही देखने को मिलेगा ऑडियंस अलाउड नही है । यह रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं संस्कृत मंत्रालय के मंत्री माननीय श्री नीलकंठ तिवारी जी तथा अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से और मेरी मां फाउंडेशन संस्था द्वारा की जा रही है।
रामलीला में मुख्य भूमिका निभा रहे शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।बिंदु दारा सिंह हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। रवि किशन परशुराम के किरदार मै नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…