यूपी : सांसद आजम खां की तबीयत बिगड़ी, जेल से फिर भेजा गया मेदांता

सांसद आजम खां की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए लाया जा रहा है। बता दें कि अभी सप्ताह भर पहले ही उन्हें मेदांता से डिस्चार्ज किया गया था।
सोमवार को जेल में बंद आजम खां का ऑक्सीजन लेवल 90 पर पहुंचने से हड़कंप मच गया। डॉक्टरों की टीम बुलाकर जांच कराई गई। इसके बाद हालत नाजुक देखते हुए एंबुलेंस से उन्हें लखनऊ मेदांता के लिए भेजा जा रहा है।
रामपुर के सांसद व सपा नेता आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में निरुद्ध हैं। 30 अप्रैल 2021 को कोरोना की दूसरी लहर में जेल प्रशासन ने सैंपल लेकर कई बंदियों की जांच कराई थी। एक मई को आई रिपोर्ट में आजम समेत 13 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

कई दिनों तक आजम खां का जेल में ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 9 मई को लखनऊ भेजा गया था, जहां पर उनका इलाज मेदांता में चल रहा था। करीब 64 दिन तक चले इलाज के बाद 13 जुलाई को ही मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत में सुधार होने और स्वास्थ्य बेहतर होने की बात कहते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। 13 जुलाई को लखनऊ से लाकर उन्हें सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था।

पिछले 5 दिनों से आजम अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ जेल में थे। इस बीच सोमवार को एक बार फिर से आजम की हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि आजम का ऑक्सीजन लेवल 90 तक आ गया। इसकी सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर जेल अधीक्षक सुरेश सिंह, जेलर आरएस यादव, जेल के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। आजम का चेकअप किया गया लेकिन ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे गिरने की वजह से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ ले जाने का फैसला किया गया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई और एंबुलेंस से उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल ले जाने के लिए भेज दिया गया।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…