2025 चारधाम यात्रा:- केदारनाथ-बदरीनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग 15 अप्रैल से, जानिए कितना रहेगा शुल्क

Spread the love

 

 

 

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा व आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी। महाभिषेक पूजा के लिए 4700 व रुद्राभिषेक के लिए 7200 रुपये देने होंगे।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पिछले वर्ष के ऑनलाइन बुकिंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। धामों में सुबह व शाम के समय होने वाली आरती के लिए 200 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति बुकिंग शुल्क लिया जाएगा। वेद पाठ, गीता पाठ के लिए 2500 रुपये शुल्क तय है।

षोडशोपचार पूजा के लिए 5500 रुपये, अष्टोपचार पूजा के लिए 950 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 28,600 रुपये देने होंगे। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि ऑनलाइन पूजा की बुकिंग badrinath-kedarnath.gov.in पर उपलब्ध होगी।

 

 

 


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- डबल मर्डर: 20 मिनट में 2 सगी बहनों का कत्ल, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा रुड़की
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love