शाहजहांपुर- महिला का शारदा नहर में दबा मिला शव, हत्या की आशंका

Spread the love

 

 

पुवायां

बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंघापुर खास के पास शारदा नहर किनारे के महिला का शव रेत में दबा मिला है। आशंका है कि महिला की हत्या कर शव कहीं से लाकर दफनाया गया है।

शनिवार को कुत्ते शारदा नहर के किनारे रेत को खोद रहे थे। गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जहां शव देखने के बाद बंडा और पुवायां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद मामले की जानकारी सीओ को दी।

सीओ के पहुंचने पर शव को निकलवाया गया। महिला की आयु लगभग 27 वर्ष होने का अनुमान है। महिला के पैर में काला व गले में लाल रंग का धागा था। पुलिस के अनुसार, गुलाबी कुर्ता और आसमानी सलवार पहने महिला का शव कई दिन पुराना है। कुर्ता सीने के ऊपर तक उठा हुआ था। शव पर कफन भी नहीं था।

महिला का चेहरा कुचला हुआ लग रहा था। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए।


लड़की के परिजनों को बुलाया
बंडा क्षेत्र से एक लड़की कई दिन से लापता है। पांच दिन पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। लड़की का चेहरा शव से मिलता-जुलता था। पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी तीन दिन पहले ही लड़की से बात हुई है। इस कारण शव उनकी लड़की का नहीं है। इसके बाद पुलिस ने आसपास के गांवों से आए लोगों को भी शव दिखाया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

महिला का शव मिला है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। बंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिनाख्त होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां

और पढ़े  काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love