शाहजहांपुर: एटीएम से निकले 500 रुपये के चूरन वाले नोट, ग्राहकों के देख उड़े होश, अब पुलिस ने कराया ये काम

Spread the love

 

शाहजहांपुर के कलान में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित एसबीआई के एटीएम ने शुक्रवार को 500 रुपये के कुछ नोट नकली (चूरन वाले) उगलने शुरू कर दिए। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए। कई लोगों से शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को एटीएम बंद करा दिया।

सोमवार को बैंक खुलने पर अधिकारियों के सामने मशीन की कैसेट में भरे गए नोटों की जांच होगी। शुक्रवार की शाम कस्बे के आकाश ने इस एटीएम से 3000 रुपये निकाले। इस पर मशीन से 500 के पांच नोट असली निकले। एक नोट नकली था।

नगर के ही सुमित ने दस हजार रुपये निकाले। एटीएम से पांच सौ रुपये के चार नकली नोट हाथ आए। शिवकुमार सिंह ने भी एटीएम से दस हजार रुपये निकाले। उनके दो नोट नकली निकले। एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बिहार निवासी विक्की माने ने 7000 रुपये निकाले।

उन्हें 500 रुपये का एक चूरन वाला नकली नोट मिला। इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि एटीएम से संबंधित बैंक के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल फोन पर उनसे बात नहीं हो सकी।

इस पर उन्होंने पर एटीएम पर ताला लगवाकर उसे बंद करा दिया। अब सोमवार को बैंक अधिकारियों को बुलाकर उनके सामने एटीएम मशीन खोलकर उसमें भरे नोटों की जांच की जाएगी।

सरसरी तौर पर देखने में लग रहे असली
एटीएम से निकले 500 रुपये के चूरन वाले नकली नोट सरसरी तौर पर देखने में हूबहू असली जैसे लग रहे हैं। नकली नोट के बीच में गांधी जी का चेहरा और साइड में असली नोट जैसी आड़ी धारियां भी हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह नोट के नीचे अंग्रेजी में फुल ऑफ फन और साइड में चूरन लेबल प्रिंट किया हुआ है।
और पढ़े  एक शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत, एक गंभीर

कलान की स्टेट बैंक शाखा के एटीएम से नकली नोट निकलने की बात सामने आ रही है। एटीएम में जो भी नोट रखेे जाते हैं, उनकी पहले पूरी जांच होती है। यह मामला अफवाह का लग रहा है, फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। -आरआर तिवारी, एलडीएम

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love