अयोध्या:- शहीद के बेटे का उत्पीड़न करने के आरोप में घिरे एसडीएम अभिषेक सिंह पर गिरी गाज, डीएम ने हटाया, इन्हें मिली जिम्मेदारी

 

 

योध्या में डीएम चंद्रविजय सिंह ने शहीद के बेटे का उत्पीड़न करने के आरोप में घिरे सोहावल एसडीएम अभिषेक सिंह को हटा दिया है। उन्हें एसडीएम न्यायिक बीकापुर बनाया गया है। अब एसडीएम मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह एसडीएम सोहावल होंगे। जिले में शहीद के लिपिक पुत्र शिवम यादव की सड़क दुर्घटना में मौत पर हंगामा बरपा है।

वहीं अपर उपजिलाधिकारी सदर अरविंद कुमार को रेजिडेंट मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसडीएम न्यायिक सोहावल सुधीर कुमार एसडीएम मिल्कीपुर बनाए गए हैं। नवागत एसडीएम पवन कुमार शर्मा को मंदिर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

 

एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह पर लिपिक के उत्पीड़न और सिर मुंडवाने का आरोप है। जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया था। परिवार के साथ सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रामपथ को जाम कर रात में कई घंटे धरना दिया। सपा सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री पवन पांडेय भी मौके पर पहुंचे थे। देर रात डीएम चंद्रविजय सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

 

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    UP: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, यहां वज्रपात की आशंका

    उत्तरप्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत…