लालकुआं : बीते दिन प्रतिष्ठित होटल में महिला की गला दबाकर हत्या, पति ने कराया हत्या का मुकदमा दर्ज, साथी को लिया गया हिरासत में..

लालकुआं – स्टेशन चौराहे पर स्थित नरूला होटल में दो दिन से अपने साथी के साथ ठहरी महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव होटल के कमरे में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। हत्या की सुई साथी पर घूमने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसारदो दिन पहले नरूला होटल में अल्मोड़ा के चकपातल असगोली निवासी पान सिंह अधिकारी ने कमरा बुक किया था। उसके साथ लालकुआं क्षेत्र की 36 वर्षीय महिला भी थी। होटल प्रबंधन के मुताबिक पान सिंह ने महिला को अपनी पत्नी बताया था। रविवार सुबह पांच बजे पान सिंह ने रिसेप्शनिस्ट को बताया कि उसकी पत्नी कोई हरकत नहीं कर रही है, किसी डॉक्टर को बुला दो। होटल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कमरे में जाकर देखा तो महिला अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी थी।
उसके गले में दबाने के निशान और जीभ बाहर निकली हुई थी। कोतवाल ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ-साथ फॉरेंसिक जांच टीम को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने होटल के सभी कमरों की जांच कर सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने होटल के तीन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी का कहना है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा।
कमरे मेें मिलीं शराब की दो खाली बोतलें
लालकुआं। महिला की मौत के बाद पुलिस ने होटल के कमरे की जांच की तो वहां शराब की दो खाली बोतलें पड़ी मिलीं।
भीमताल में है पान सिंह का होटल
लालकुआं। सूत्रों से पता चला है कि महिला के साथ रहे पान सिंह का भीमताल में होटल है। वहीं से उसकी महिला से जान पहचान हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि एक साल पहले अपनी पत्नी की मौत के बाद वह लगातार महिला के संपर्क में था। हरेला मनाने मायके गई थी महिला
लालकुआं। महिला के पति के अनुसार उसका विवाह 21 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। 19 वर्षीय बेटी की शादी हो चुकी है। 17 वर्षीय बेटा है। उसने ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह महिला अपने मायके घोड़ानाला हरेला त्योहार मनाने गई थी। उधर, महिला की मां ने बताया कि हरेला पर्व पर वह मायके आई थी। उसने दोपहर को खाना खाया फिर घर जाने की बात कहकर चली गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: चमोली के मंडुवे की गुजरात में मांग, 8 करोड़ के ऑर्डर मिले, कंपनी के प्रतिनिधि करेंगे जिले का दौरा
  • Related Posts

    हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र…

    हल्द्वानी- किशोरी से दुष्कर्म मामला: होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर, रसोई और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त

    हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई में होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के…