मोटाहल्दू : सिंचाई गुल व नहरे है क्षतिग्रस्त कैसे करें सिंचाई , बारिश से किसानों के चेहरे खिले

मोटाहल्दू – आम आदमी के लिए भीषण गर्मी से राहत और किसानों के लिए वरदान बनकर मेघ जमकर बरस रहे हैं। जिससे एक और भीषण गर्मी से तो राहत मिल ही रही है, वही इस बरसात से किसानों के चेहरों में मुस्कान देखने को मिल रही है। क्योंकि इन दिनों किसानों को खेतों में धान की बुवाई करने के लिए अत्यधिक पानी की जरूरत होती है। विगत 1 सप्ताह से भाबर क्षेत्र में किसानों ने धान की बुवाई शुरू कर दी है जिसमें पानी की काफी आवश्यकता होती है। ट्यूबवेल व नहरों से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध ना होने के कारण किसानों को फसल लेट बुवाई होने का संकट गहरा रहा था। लेकिन पिछले 24 घण्टे से हो रही बारिश से किसानों को काफी हद तक इसका फायदा मिलेगा।

गुल ओर नहरे है छतिग्रस्त कैसे हो पाएगी खपत पूरी

बॉक्स। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से जितनी भी सरकारी आई ओर गई है , इन सरकारों के लीडरों ने किसानों के लिए तमाम घोषणाएं व वादे किए है। संभवत यह सभी कार्य कागजों में तो पूरे हो चुके हैं लेकिन धरातल में स्थिति कुछ और है। बात करें किसानों की तो इस वक्त किसानों को अत्यधिक पानी की जरूरत है लेकिन सिंचाई ट्यूबलो वह जमरानी नहर से निकलने वाली गुलो की हालत बेहद खराब है, जिसकी वजह से किसानों को अपने खेतो तक पानी पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब बात करें अगर नैनीताल जनपद की तो यहां अभी भी कई जगह पर पक्की गुलो का निर्माण नहीं हो पाया है। यहां किसान अभी भी पन्नी व सीमेंट के खाली कट्टे लगाकर पानी को अपने खेतों तक ले जाते हैं, तब जाकर कुछ हद तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच पाता है। इधर कुछ काश्तकारों का कहना है कि सरकार द्वारा काफी वादे किए जाते हैं। लेकिन वह धरातल तक पहुंचने से पहले ही गायब हो जाते हैं।

और पढ़े  अग्निवीर भर्ती में सुविधाओं का टोटा: पानी तक को तरसे अभ्यर्थी, टॉयलेट ना बिजली, बढ़ाई परेशानी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…