नूरी बाबा की बढ़ेगी मुश्किल: एनएसए के तहत हुई कार्रवाई, संपत्ति का ब्यौरा खंगाला जाएगा

Spread the love

 

 

कली नोट व्यवसायी व मदरसा संचालक नूरी बाबा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां उसके विरुद्ध एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरी तरफ उसके आय के स्रोत व संपत्ति का ब्योरा भी खंगाला जाएगा। ऐसे में उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गंगापुर निवासी मुबारक अली उर्फ नूरी बाबा को एक जनवरी 2025 को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से नकली नोट, नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया गया था। बाद में उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया। अब इस मामले में पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने नूरी बाबा के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

मामले की जांच एएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। एसआईटी नूरी बाबा के मुंबई व नेपाल सहित पश्चिम बंगाल कनेक्शन की जांच करने के साथ ही उसके आय के स्रोत व अर्जित संपत्ति का ब्योरा भी खंगालेगी। ऐसे में नूरी बाबा की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- बारिश से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, नालों-नालियों की सफाई शुरू।
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love