दादागिरी?: शादी का निमंत्रण नहीं देने पर गुस्साए पड़ोसी ने दूल्हे के पिता को घर में घुसकर मारी गोली

Spread the love

 

लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के आसरा सोसायटी में शादी का निमंत्रण ना देने पर पड़ोसी ने घर में घुसकर दूल्हे के पिता को गोली मारी। गोली सोनू के हाथ में लगी। घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया।

मूलरूप से बागपत के रहने वाले सोनू परिवार के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के आसरा सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को उनके बेटे दीपांशु की शादी होनी है। पड़ोस में रहने वाले वंश और उसका दोस्त गुरुवार को उनके घर आए। शादी का निमंत्रण ना देने को लेकर झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान वंश ने हथियार निकाला और सोनू की तरफ फायरिंग कर दी। गोली सोनू के हाथ में लगी।

 

गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  प्रदेश में 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, 12 घंटे में 363 अफसर इधर से उधर, कई जिलों के बदले एसडीएम
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love