गजब का ऑपरेशन: अपने पेट दर्द से युवक इस कदर परेशान हुआ की यूट्यूब देखकर खुद कर डाला ऑपरेशन, सर्जरी कर लगाए 11 टांके, फिर पहुंचा अस्पताल

 

थुरा के वृंदावन में पेट दर्द से पीड़ित युवक ने ऐसी हरकत कर डाली, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस युवक ने यूट्यूब से देखकर खुद ही अपना ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के लिए वो मेडिकल से सुन्न करने का इंजेक्शन, ब्लेड और अन्य सामान लेकर आया। ऑपरेशन करने के बाद उसने पेट में 11 टांके भी लगाए। इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ी, तो वो दर्द से चीखने लगा। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसलिए खुद ऑपरेशन करने की ठानी
राहुल ठाकुर ने बताया कि सुनरख निवासी चाचा राजा बाबू (32) पुत्र कन्हैया ठाकुर कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थे। वह कई बार डॉक्टरों से इलाज करा चुके थे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 18 साल पहले उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हो चुका था, जिसके बाद से उन्हें बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती थी। लगातार दर्द से तंग आकर उन्होंने खुद ही अपना ऑपरेशन करने की ठान ली।

सुन्न कर चीर दिया पेट 
राजा बाबू ने डॉक्टरों की तरह इंजेक्शन लगाकर खुद को सुन्न किया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर दिया। शुरुआत में दर्द का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ वह तड़पने लगा। इस दौरान उसने पेट में 11 टांके भी लगा लिए। फिर भी दर्द से राहत नहीं मिली। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक की चीखें सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया है और उसका इलाज जारी है।
जानलेवा हो सकता है ऐसा कदम
डॉक्टरों का कहना है कि बिना उचित जानकारी के ऐसा कदम उठाना जानलेवा हो सकता था। राजा बाबू की हालत फिलहाल स्थिर है। उसका उपचार किया जा रहा है।
और पढ़े  कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर
  • Related Posts

    राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…

    UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। नया कार्यक्रम संस्थागत और व्यक्तिगत, दोनों तरह के परीक्षार्थियों…