पूर्णिया : शराब तस्कर के घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद

Spread the love

पूर्णिया जिला के कसबा थाना क्ष्रेत्र को शनिवार की संध्या कसबा थानाअध्य्क्ष अमित कुमार ने शराब माफियाओ पर त्वरित कारवाही करते हुए कसबा के चांदनी चौक स्थित एक शराब तस्कर के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब को पकड़ने में कामयाब रहे। वहीं तस्कर पुलिस को आते देख घर छोड़कर भाग खड़ा हुआ है। बताते चले कि कसबा नगर के चांदनी चौक, बुच्चड़ टोल, महाबीर चौक, आर्य नगर हाट, मदरसा चौक व फुलवड़िया आदि नगरीय क्षेत्रों में हर संध्या विदेशी शराब की धड़ल्ले से बिक्री तस्करों द्वारा किया जाता रहा था। कसबा के नये थानाध्यक्ष अमित कुमार ने संज्ञान लेते हुए शनिवार की संध्या सभी चिन्हित जगहों पर छापामारी किये। जिसमें कसबा चांदनी चौक स्थित शराब तस्कर मिट्ठू सरकार के घर से करीब 47 लीटर विदेशी शराब बरामद किये। बरामद शराब में इम्पियर ब्लू, ब्लैंडर प्राईड व फ्रूटी का टेट्रा पैंक शामिल है। छापामारी दल में पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार मंडल के साथ शस्त्र बल के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस बाबत शराब तस्कर मिट्ठू सरकार व बगल के पड़ोसी आशा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस घर से शराब बरामद हुई है। उस घर को जब्त करने हेतु लिखा गया है। आदेश मिलते ही उक्त घर को अधिग्रहण करने की कारवाही की जायेगी।


Spread the love
और पढ़े  Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे लोग, 11 की मौत
  • Related Posts

    पूर्वोत्तर में बारिश बनी आफत: असम में पुल बहा, अरुणाचल में भूस्खलन से हालात बिगड़े, कई इलाकों का संपर्क टूटा

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम में बाढ़ के तेज बहाव में 300 मीटर लंबा लोहे…


    Spread the love

    सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा-: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveसऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब छह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *