अयोध्या- तिरपाल से ढकी गई घंटाघर की मस्जिद.. ताकि न पड़े रंग, सराफा व्यवसायियों ने जमकर खेली होली

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के अयोध्या में होली के मौके पर घंटाघर की मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है। चौक घंटाघर स्थित शिया समुदाय की हसन खां मस्जिद को जिला प्रशासन ने मस्जिद के मौलाना के सहयोग से ढकवा दिया है। ताकि, होली के समय इस पर रंग न पड़े। जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। ताकि, किसी समुदाय की भावना को ठेस न पहुंचे।

बृहस्पतिवार को इसी मस्जिद के सामने चौक में सराफा व्यवसायियों ने होली खेली। रंग से बचने के लिए मस्जिद को पहले ही ढक दिया गया। शुक्रवार को हिंदू समुदाय होली का पर्व मनाएगा। ऐसे में दो दिन मस्जिद तिरपाल से ढकी रहेगी। रामनगरी में होली के एक दिन पहले होलिका दहन के दिन परंपरागत रूप से चौक के सराफा व्यवसाई होली का त्योहार मनाते हैं।

बताया जाता है कि पिछले कई वर्षों से चौक के सराफा व्यवसायी परंपरागत रूप से होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन के दिन ही होली खेलते आ रहे हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी सराफा व अन्य व्यवसायियों के बच्चे व बड़े लोगों ने जमकर होली खेली। इस दौरान नगर निगम ने टैंकर से पानी की व्यवस्था भी की थी। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ व्यापारियों ने धूम धड़ाके के साथ होली खेली।

 


Spread the love
और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love