होली-जुमा साथ-साथ: दिल्ली:- सुरक्षा चाक-चौबंद,हुड़दंगियों पर रहेगी आसमान से नजर, जानें क्या बोले डीसीपी सेंट्रल हर्षवर्धन

Spread the love

 

 

स बार होली पर जुमे की नमाज साथ हो रहा है। जिसको देखते हुए पूरी राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होली और जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम. हर्षवर्धन ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

आगे कहा कि हमारी अलग-अलग टीमें चेकिंग और पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसके अलावा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कल का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करके वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर अधिक सख्ती बरती जाएगी। पुलिस की ओर से 13 और 14 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में पुलिस कर्मियों को सड़क पर रहने को कहा गया है। पुलिस की ओर से पहले से ही कुछ संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि होली के दिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की नजर
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की ओर से 100 से अधिक संवेदनशील स्थानों काे चिन्हित किया गया है। यहां पर अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कई स्थानों पर पुलिस के जवानों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया जाएगा।

दूसरी तरफ होली के दिन हुड़दंग में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान न जाए इसके लिए यातायात पुलिस अधिक सतर्कता बरतेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई सहित अन्य सभी अधिकारियों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है।

और पढ़े  ईरान-अमेरिका डील पर PM मोदी का पहला बयान, कहा- दोनों देशों के बीच टिकाऊ समझौते की उम्मीद

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं
14 मार्च को होली के मौके पर राजधानी में सार्वजनिक सुरक्षा और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। खास तौर पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, पंकज पर लात-घूंसों से हमला

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर…


    Spread the love

    खुलासा: अगवा कर बच्चों को बेचते, दिल्ली से हरिद्वार और गाजियाबाद तक 300 CCTV फुटेज से सुलझा रहस्य

    Spread the love

    Spread the love   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) थाना पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में बच्चों को अगवा कर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस…


    Spread the love