दिल्ली:- ब्रिटिश युवती के साथ दरिंदगी: 2 युवकों ने होटल में बनाया शिकार, इंस्टा पर हुई थी दोस्ती, खुले कई राज

Spread the love

 

क्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नार्थ) थाना क्षेत्र के महिपालपुर के एक होटल में दो युवकों ने इंग्लैंड की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शराब पी रखी थी। इसी दाैरान युवती ने आरोपी युवक को मिलने के लिए होटल बुलाया था। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश हाईकमीशन को घटना को लेकर सूचना दे दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक वसुंधरा, मयूर विहार पूर्वी दिल्ली में रहता है। उसे रील बनाकर इंस्टग्राम पर डालने का शौक है। कुछ महीने पहले उसकी लंदन में रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले युवती महाराष्ट्र व गोवा घूमने आई थी। वहां से उसने कैलाश को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। कैलाश ने वहां जाने में असमर्थता जताई और युवती को दिल्ली आने के लिए कहा। युवती मंगलवार शाम को दिल्ली आई जो महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरी थी।

युवती के बुलाने पर कैलाश अपने दोस्त वसीम को लेकर होटल में पहुंच गया। वहां शराब पी और खाना खाया। उसके बाद बात करते-करते होटल के कमरे में चले गए। उसके बाद आरोपी ने युवती की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद युवती चिल्लाने और हंगामा करने लगी। कैलाश ने वसीम को कमरे में बुला कर युवती को समझाने व शांत करने की कोशिश की।

युवती ने फोर्टिज अस्पताल में खुद कराया मेडिकल
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती रात को सो गई, मगर बुधवार सुबह वह खुद फोर्टिज अस्पताल पहुंच गई। उसने अस्पताल में अपनी मेडिकल जांच कराई। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद वसंतकुज, नार्थ थाना पुलिस ने दोपहर को कैलाश व उसके साथ वसीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कर बात करता था
आरोपी कैलाश निजी काम करता है। उसे अंग्रेजी नहीं आती। मगर युवती से बात करने के लिए वह गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करता था। वह गूगल पर हिंदी में बोलता था और फिर उन शब्दों को पढ़कर वह पीडि़ता से बात करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती ने उसे भारत में दोस्त होने के नाते उसे मिलने बुलाया था। युवती को उसके प्रोफाइल के बारे मेें भी पता नहीं था।

और पढ़े  संसद का मानसून सत्र- विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कामकाज जारी

Spread the love
  • Related Posts

    विदेशी संपत्ति पर 30% कर, छोटे करदाताओं को 31 दिसंबर तक मौका,आप तो नहीं दायरे में ?

    Spread the love

    Spread the loveआयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि ‘फॉरेन एसेट्स ऑफ स्मॉल टैक्सपेयर्स-डिस्क्लोजर स्कीम’ (फास्ट-डीएस) यानी छोटे करदाताओं की विदेशी संपत्तियों की जानकारी देने वाली योजना के तहत 31…


    Spread the love

    PM Modi-: ‘हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा’, लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है…


    Spread the love