एक्शन में SSP: उत्तराखंड की पुलिस ने मारा यूपी में छापा, 300 पुलिसकर्मियों ने दी दबिश, 25 लोगों को हिरासत में लिया

 

सएसपी मणिकांत मिश्रा ने ऊधमसिंह नगर जिलेभर के पुलिस कर्मियों के साथ बरेली के अगरास, फतेहगंज पश्चिमी और आसपास के अन्य स्थानों में दबिश दी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में 300 पुलिसकर्मियों की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसएसपी ने खुद किया।

ड्रग्स की राजधानी के रूप में मशहूर फतेहगंज पश्चिमी से पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों को ड्रग्स की सप्लाई होती है। जिले में कुछ ही माह में पुलिस ने ड्रग्स से जुड़े माफियाओ की गिरफ्तारी की और चार तस्कर एनकाउंटर में पकड़े गए थे। अभियुक्तों के पता चला कि जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के फतेहगंज पश्चिमी और अगरास क्षेत्र में अधिकांश ऐसे आपराधिक तत्व ड्रग्स के सप्लायर हैं। जिनके विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है। इस पर गोपनीय तरीके से कई ऐसे कुख्यात पेडलर्स और माफिया को ट्रेस करवाया गया और उन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए रात में जनपद की पुलिस को एकाएक एकत्र किया गया। 300 की संख्या बल में एकत्र पुलिस बल के साथ एसएसपी  मणिकांत मिश्रा ने बरेली में दबिश दी थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई।

 

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश की कार्रवाई की। पूछताछ के लिए 25 लोगों हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली हैं जिन पर शीघ्र ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…