हरिद्वार- बेरहम निकल मां..अपने ही हाथों उजाड़ दिया खुद का संसार, मासूम जुड़वा बेटियों को तड़पा-तड़पाकर दे दी मौत

 

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मां ने अपनी ही छह महीने की जुड़वा बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले से पर्दा उठाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूल किया है कि दोनों बच्चियां रात में अक्सर रोती थीं और उसे आराम नहीं मिलता था। इसलिए उसने तकिया से मुंह दबाकर दोनों को मौत की नींद सुला दिया।

औलाद की खातिर मां हर मुसीबत से लड़ जाती है। मगर मां ही दो मासूम जुड़वा बेटियों की हत्या कर देगी, इस बात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। सवा साल पहले प्रेम विवाह होने के बाद छह माह पहले शुभांगी ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। पहले आर्थिक स्थिति और फिर दो जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद देखरेख करने को लेकर भी परेशानी बढ़ गई।
इसको लेकर उसके अंदर चिढ़चिढ़ापन बढ़ गया। वारदात वाले दिन बच्चियों के लगातार रोने पर उन्हें चुप कराने के उसने कई जतन किए। जब मासूम बेटियां चुप नहीं हुई और रोती ही रहीं तो मां ने झल्लाहट में आकर पहले उन्हें रजाई से दबाया फिर चुन्नी से गला कसकर उन्हें हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, टिहरी गढ़वाल चंबा के रहने वाले महेश सकलानी की सिडकुल में नौकरी के दौरान पीलीभीत निवासी शुभांगी से मुलाकात हुई थी।

दोनों ने नजदीकी बढ़ने के बाद शादी करने का फैसला किया था। करीब सवा साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हो गया।

शुभांगी के परिजन शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। वह भी पहले सिडकुल की ही एक कंपनी में नौकरी करती थी।

और पढ़े  ऋषिकेश: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, भाई-बहन व आउटसोर्स कर्मचारी समेत 5 लोग गिरफ्तार

शादी के बाद दोनों ज्वालापुर में किराये के मकान में रहने लगे। छह माह पहले ही शुभांगी ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था।

 

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…