उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ Health Update: AIIMS पहुंचे PM मोदी,उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल जाना

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हालचाल जाना। उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात एम्स में भर्ती कराया गया था। इस बीच पीएम मोदी रविवार दोपहर एम्स पहुंचे और धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

 

‘शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं’
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

 

 

शनिवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया
73 वर्षीय राज्यसभा के सभापति धनखड़  को शनिवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एम्स के हृदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ राजीव नारंग की देखरेख में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती कराया गया।

फिलहाल उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर
सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे थे।


Spread the love
और पढ़े  एअर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलट के डोप टेस्ट से उठे सवाल, एयरलाइन कंपनी ने दिया ये जवाब
  • Related Posts

    विदेशी संपत्ति पर 30% कर, छोटे करदाताओं को 31 दिसंबर तक मौका,आप तो नहीं दायरे में ?

    Spread the love

    Spread the loveआयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि ‘फॉरेन एसेट्स ऑफ स्मॉल टैक्सपेयर्स-डिस्क्लोजर स्कीम’ (फास्ट-डीएस) यानी छोटे करदाताओं की विदेशी संपत्तियों की जानकारी देने वाली योजना के तहत 31…


    Spread the love

    PM Modi-: ‘हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा’, लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है…


    Spread the love