भारत vs न्यूजीलैंड मैच लाइव: भारत वनडे में लगातार 15वां टॉस हारा,न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया

 

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर ढाई बजे होगी, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले दो बजे होगा। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि न्यूजीलैंड को एकमात्र हार भारत से ग्रुप स्टेज में मिली थी।

 

लगातार 15 टॉस हारा भारत

भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 15वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है। इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी पांच मैचों में टॉस गंवा चुकी है।

 न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

भारत के खिलाफ फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान सैंटनर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मैट हेनरी चोटिल होने की वजह से मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह यहां पर पिछले कुछ दिनों से हैं और पहले और बाद में दोनों बल्लेबाजी कर चुके हैं। तो उन्हें फाइनल में बाद में बल्लेबाजी करने से उन्हें कोई नुकसान नहीं है। रोहित ने कहा कि उनकी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। यानी भारत चार स्पिनर्स के साथ ही उतरा है।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- जापान में आज एशियाई खेल का समापन समारोह,नीरू ढांडा होंगी ध्‍वजवाहक

 

  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…