हल्दूचौड़ / मोतीनगर:- ट्रक चालक से हाथापाई होने पर पुलिस ने खनन कारोबारी साथी को लिया हिरासत में, खनन कारोबारियों ने घेरी हल्दूचौड़ चौकी

 

 मोतीनगर में एक स्टोन क्रशर पर उपखनिज भरने के दौरान ट्रक चालक से हाथापाई होने पर पुलिस ने खनन कारोबारी को हिरासत में ले लिया। इससे गुस्साए अन्य खनन कारोबारियों ने हल्दूचौड़ पुलिस का घेराव कर कारोबारी को छोड़ने की मांग की। सीओ से वार्ता के बाद युवक को धारा 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

स्टोन क्रशर संचालकों की ओर से भाड़ा कम देने से नाराज खनन कारोबारियों की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। मंगलवार को खनन कारोबारियों की ओर से मोतीनगर क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर में उपखनिज ले जा रहे ट्रक चालक से बहस हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया और इसका वीडियो वायरल हो गया। ट्रक चालक ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर सौंपी। वहां की पुलिस की सूचना पर हल्दूचौड़ पुलिस ने एक खनन कारोबारी को हिरासत में ले लिया।

इस बात का पता जैसे ही अन्य कारोबारियों को चला तो उन्होंने हल्दूचौड़ चौकी का घेराव कर कारोबारी को रिहा करने की मांग की। देर शाम कोतवाली पहुंचीं सीओ दीपशिखा अग्रवाल की खनन कारोबारियों से वार्ता हुई। उन्होंने कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद धारा 41 का नोटिस देकर हिरासत में लिए गए बरेली रोड निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट को रिहा कर दिया गया। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

खनन कारोबारियों के आंदोलन को तोड़ने की साजिश के तहत पुलिस शासन से मिलकर स्टोन क्रशर संचालकों ने मुकदमा लिखवाया है लेकिन खनन कारोबारी इससे घबराने वाले नहीं है। वह लगातार आंदोलन जारी रखेंगे। – रमेश जोशी, अध्यक्ष गौला संघर्ष समिति।

और पढ़े  उत्तराखंड: 26 साल बाद भी टिहरी बांध विस्थापितों की पुनर्वास की पीड़ा बरकरार
  • Related Posts

    लालकुआं / मोटाहल्दू- बीसीआरएम पब्लिक स्कूल के पास दिखा तेंदुआ, बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक दहशत

    बृहस्पतिवार सुबह बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौम्वाल स्थित मां शारदा धाम मंदिर में पूजा और सफाई करने पहुंचे पंडित नवीन चंद्र भट्ट पर तेंदुआ झपट पड़ा। पंडित के शोर मचाने पर…

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…