अयोध्या: पिकअप में बाइक सवार का फंसा कपड़ा… गिरकर हुई मौत, पूजा सामाग्री लेकर बाजार से लौट रहे थे घर

 

रामनगरी अयोध्या में रुदौली क्षेत्र के भौली गांव निवासी बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर अवस्था में घायल घंटों मार्ग पर तड़पता रहा। परिजनों ने रुदौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

मृतक सुमित कुमार लोधी (18) पुत्र दुखीराम लोधी के परिजनों ने बताया कि घर पर मृतक के भाई की शादी के तीन दिन बचे थे। इस मौके पर कथा सुनने का आयोजन भी होना था। (सुपर एक्सल पर सवार होकर दो युवक रुदौली सामग्री लेकर घर आ रहे थे। सैदपुर मार्ग मड़हा पुल के निकट शुक्रवार दिन में लगभग 11:30 बजे सैदपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने ओवरटेक किया।

पिकअप में सुमित का कपड़ा फंस गया। पिकअप के साथ घसीटते हुए कुछ दूरी पर जा गिरा, पीछे बैठा एक साथी सही सलामत बच गया। डॉ अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि युवक के सिर पर अधिक चोटें थीं। एस आई जयसिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

और पढ़े  राममंदिर के नए CEO: ट्रस्ट के पास ही रहेगा ये अंतिम अधिकार, तकनीक से चढ़ावे की गिनती, जानें किसका क्या काम
  • Related Posts

    राममंदिर के नए CEO: ट्रस्ट के पास ही रहेगा ये अंतिम अधिकार, तकनीक से चढ़ावे की गिनती, जानें किसका क्या काम

    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए पहली बार मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की गई है। सीईओ को ट्रस्ट का पेशेवर प्रशासनिक हाथ माना जा सकता है, लेकिन वह ट्रस्ट…

    जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे CM योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर करेंगे गोपूजन, 1051 करोड़ की देंगे सौगात

    मुख्यमंत्री योगी आज से दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वह दोपहर एक बजे वृंदावन पहुंचेंगे।…