अयोध्या- श्रीराम के आराध्य भोलेशंकर के महापर्व पर रामनगरी में उमड़ी भीड़ 

 

प्रभु श्रीराम के आराध्य भगवान भोलेशंकर के महापर्व शिवरात्रि पर आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीराम लला के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या उमड़ी। कुबेर टीला स्थित शिव मन्दिर को भी आकर्षक ढंग से  सजाया गया एवं अभिषेक तथा पूजा अर्चना की गई।

तीर्थ क्षेत्र न्यास ने प्रशासन के साथ मिलकर पूर्व आकलन के आधार पर पहले से ही समस्त तैयारी कर रखी थी इसलिए भीड़ प्रबंधन में कोई समस्या नहीं आई। ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र एवं विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी व मन्दिर के व्यवस्था प्रभारी गोपालजी ने दर्शन की व्यवस्था बनाने में दिन रात एक कर रखा था इसलिए कहीं कोई समस्या नहीं आई।

महाकुंभ से आ रहे श्रद्धालुओं की भारी संख्या इस समय अयोध्याधाम में है। इसके अलावा स्थानीय और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में स्नान पूजन के लिए सरयू तट और नागेश्वर नाथ मन्दिर पहुंचे।

इसके अतिरिक्त हनुमान गढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल सहित सभी प्रमुख मन्दिरों में श्रद्धालुओं की अपार संख्या दर्शन पूजन के निमित्त पहुंची है।

 

महाशिवरात्रि पर रामलला के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु।
Big crowd in Ayodhya on Mahashivratri.

 

महाशिवरात्रि पर रामलला को बेहद आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है।
Big crowd in Ayodhya on Mahashivratri.

 

अयोध्या के कुबेरटीला पर स्थित जटायु प्रतिमा।
और पढ़े  UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन
  • Related Posts

    अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

    अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही…

    बांकेबिहारी मंदिर: जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे मंगला आरती, 600 भक्तों की एंट्री, ऐसे होंगे दर्शन

    वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कान्हा के जन्म के बाद होने वाली मंगला आरती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार और पांच सितंबर की मध्यरात्रि रात 1:45…