मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: महाशिवरात्रि के अवसर पर गौरी शंकर मंदिर पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,  की पूजा-अर्चना

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाशिवरात्रि के अवसर पर चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी मौजूद रहे। वहीं, मंत्री आशीष सूद ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़गंज के झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सीएम रेख गुप्ता ने कहा, “मेरी ओर से समस्त भारतवासियों को शिवरात्रि के इस महापर्व की बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई। मैं प्रार्थना करती हूं कि भोलेनाथ और मां गौरा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दिल्ली और देश तरक्की करे।”

 

महाशिवरात्रि के अवसर पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “शिवरात्रि भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मैंने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की है। महाशिवरात्रि का पर्व सभी के लिए मंगलमय हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति करे, यही कामना हमने प्रभु शिव से की है। पीएम मोदी के नेतृत्व और रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली बहुत जल्दी विकसित हो, प्रभु से यही कामना है।”

 

 

और पढ़े  दिल्ली एसआईआर: CM रेखा गुप्ता से लेकर केजरीवाल के परिवार तक को नोटिस, 47.56 लाख नाम हटे, जानें..
  • Related Posts

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…